Zealand tour england 2026: Cricket News & Match Updates
न्यूज़ीलैंड ने इंग्लैंड पर कसा शिकंजा, तीसरे दिन 352 रन की बढ़त हासिल
न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन की समाप्ति के समय अपनी स्थिति मजबूत कर ली। तीसरे दिन की समाप्ति तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट पर 252 रन बनाकर कुल बढ़त 352 रन की कर ली है। कीवी टीम को पहली पारी के आधार पर 100 रन की बढ़त मिली थी।
दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज और कप्तान टॉम लैथम फिर फ्लॉप रहे और 4 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि डेवन कोनवे 11 रन बनाकर आउट हुए। हेनरी निकोलस और रचिन रवींद्र ने तीसरे विकेट के लिए 161 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। रवींद्र 76 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद हेनरी और मिचेल ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया। दिन की समाप्ति के समय न्यूजीलैंड ने 3 विकेट पर 252 रन बना लिए थे। निकोलस 119 और मिचेल 32 रन पर नाबाद थे। दोनों के बीच 63 रन की साझेदारी हो चुकी है। Read More...