Advertisement
Advertisement
Advertisement

धोनी की फिल्म को लेकर अपने बयान से पलटे गौतम गंभीर, लेकिन..

19 सितंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत की सीमित ओवर टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म इन दोनों काफी सुर्खियों में हैं। इस बीच रविवार को खबर आई थी कि 34 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर ने

Advertisement
धोनी की फिल्म को लेकर अपने बयान से पलटे गौतम गंभीर, लेकिन..
धोनी की फिल्म को लेकर अपने बयान से पलटे गौतम गंभीर, लेकिन.. ()
Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
Sep 19, 2016 • 05:47 PM

19 सितंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत की सीमित ओवर टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म इन दोनों काफी सुर्खियों में हैं। इस बीच रविवार को खबर आई थी कि 34 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है वह क्रिकेटरों के जीवन पर फिल्म बनाने के समर्थन में नहीं हैं। जिसके बाद सोशल नेटवर्किग साइट्स पर धोनी के फैंस गंभीर की जमकर आलोचना कर रहे थे। 

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
September 19, 2016 • 05:47 PM

जरुर पढ़ें ब्रेकिंग न्यूज: भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की वन-डे टीम का एलान, टीम में लौटा ये दमदार खिलाड़ी

Trending

अब गौतम गंभीर ने इस पूरे मामले में ट्विटर पर सफाई दी है। गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा “मेरे आलोचक गलत समझ गए। मैं किसी क्रिकेटर की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक के खिलाफ नहीं हूं, बल्कि मैंने अपने ऊपर बनने वाली बायोपिक के बारे में ऐसा बयान दिया था।

इससे पहले गंभीर ने ट्वीट किया था कि “ट्वीट करके कहा था कि क्रिकेटर से अधिक जवानों देश की सेवा करते हैं। जवान देश को सुरक्षित रखते हैं, जो बायोपिक के हक़दार हैं। इससे बेहतर और कुछ प्रेरक नहीं होगा कि एक युवा अपने देश के लिए जान देने से भी नहीं कतराएं।

गौरतलब है कि गंभीर से क्रिकेटरों के ऊपर बायोपिक बनाए जाने को लेकर सवाल पूछा गया था। जिसके जवाब में गंभीर ने कहा था 'बिल्कुल भी नहीं, मेरे हिसाब कि क्रिकेटरों पर बायोपिक नहीं बननी चाहिए। मेरे ख्याल से वो लोग, जिन्होंने क्रिकेटरों से अधिक देश के लिए योगदान दिया है, बायोपिक के हक़दार हैं। देश के कई लोगों ने शानदार काम किया है और इसलिए उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाई जानी चाहिए”।

इस बयान के सुर्खियों में आने के बाद धोनी के फैंस ने उनपर चौतरफा अटैक शुरू कर दिया था।  धोनी के जीवन पर बनने वाली फिल्म “एमएस धोनी “द अनटोल्ड स्टोरी” 30 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

Advertisement

TAGS
Advertisement