Advertisement
Advertisement
Advertisement

खुलासा: धोनी को कप्तानी छोड़ने के लिए डाला गया था दबाव..

9 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। 4 जनवरी को भारत के महान कप्तान में से एक धोनी ने वनडे और टी- 20 की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। जिसके बाद से हर एक क्रिकेट फैन्स हैरान परेशान हो गए। मीडिया में

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma January 09, 2017 • 16:08 PM
खुलासा: धोनी को कप्तानी छोड़ने के लिए डाला गया था दबाव..
खुलासा: धोनी को कप्तानी छोड़ने के लिए डाला गया था दबाव.. ()
Advertisement

9 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। 4 जनवरी को भारत के महान कप्तान में से एक धोनी ने वनडे और टी- 20 की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। जिसके बाद से हर एक क्रिकेट फैन्स हैरान परेशान हो गए। मीडिया में खबर आई कि धोनी ने अपने मन से भारत की कप्तानी छोड़ा दी है। धोनी के बदले विराट कोहली को भारत के तीनों फॉर्मेट का कप्तान बना दिया है।

कोहली के कप्तान बनते ही अश्विन ने किया ऐसा काम जिसे जानकर फैन्स गर्व महसूस कर रहे हैं...

Trending


लेकिन अभी एक बार फिर इस बारे में बडा खुलासा हुआ है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि धोनी कप्तानी छोड़ने के लिए बाध्य किया गया । पहले ये खबर आ रही थी कि धोनी खुद से कप्तानी पद से इस्तीफा देना चाहते थे जिससे वो खिलाड़ी के तौर पर अच्छा खेल दिखाए।

आगे देखें किसके कहने पर धोनी को छोड़ना पड़ा वनडे और टी- 20 की कप्तानी

 


हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी खबर की माने तो धोनी को कप्तानी छोड़ने के लिए बाध्य किया गया। रिपोर्ट्स में बताया गया कि टीम इंडिया के चीफ चयनकर्ता एम एस के प्रसाद ने धोनी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी- 20 सीरीज के लिए टीम के चयन से पहले झारखंड और गुजरात के बीच रणजी सेमीफाइनल मैच के दौरान इस मुद्दे पर काफी देर तक  बातचीत की हुई थी।

VIDEO: युवराज सिंह ने अपने दोस्त धोनी के बारे में दिया हैरानी भरा बयान, कोहली की कप्तानी होगी शानदार

एमएसके प्रसाद के साथ बात चीत करने के बाद धोनी ने 2 जनवरी को कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया।  भारतीय टीम के चयनकर्ता चाहते थे कि धोनी कप्तानी पद से जल्द से जल्द इस्तीफा दे दे ताकि वर्ल्ड कप 2019 को देखते हुए विराट कोहली को तीनों फॉर्मेट का कप्तान बना दिया जाए। 

वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये दिग्गज तेज गेंदबाज: BREAKING


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS