हैदराबाद/नई दिल्ली, 13 अप्रैल (हि.स.) । भारतीय टीम से बाहर चल रहे हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को देश की राष्ट्रीय टीम में अपनी वापसी के ‘अंतिम लक्ष्य’ को पाने का बेहतरीन अवसर मानते हैं।
इरफान ने कहा कि आईपीएल-7 में वह अपने प्रदर्शन में सुधार करने के लिए अपने अनुभव का बखूबी इस्तेमाल करने पर विचार कर रहे हैं।संयुक्त अरब अमीरात में 16 अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल-7 में इरफान सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलेंगे।

Advertisement

इरफान ने कहा कि राष्ट्रीय टीम में वापसी करना मेरा अंतिम लक्ष्य है, पर साथ ही मुझे इस बात का खयाल रखना होगा कि मैं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करूं। अगर मैं ऐसा करने में सफल रहा तो मेरे लिए वह खुद ही फायदेमंद साबित होगा।

Advertisement

इरफान ने आगे कहा कि आने वाले दिनों में भारत ढेर सारा क्रिकेट खेलने वाला है, तथा उसके बाद दूसरा सत्र भी शुरू हो जाएगा। मैं अपना लक्ष्य हासिल करने की दिशा में लगा हुआ हूं, तथा मुझे उम्मीद है कि मैं सफल रहूंगा।
हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार