नई दिल्ली, 02 जून (हि.स.) । रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के पाले से मैंच खीच आईपीएल सात का फाइनल जीतकर एक बार फिर से आईपीएल का ताज अपने नाम कर लिया। उसी जीत की खुशी में कोलकाता के ईडन गार्डन में टीम के भव्य स्वागत समारोह की तैयारियां जोरों पर है, साथ ही इस समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी हिस्सा लेगी। सम्मान कार्यक्रम का आयोजन राज्य क्रिकेट संघ और राज्य सरकार मिलकर कर रहे हैं।

Advertisement

ममता ने कहा है कि ‘केकेआर को हार्दिक बधाई, सभी ने अच्छा खेला। मैं रिद्धिमान साहा को भी उनकी बेहतरीन पारी के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं पहले ही टीम के सह मालिक शाहरूख खान को चैम्पियन बनने के बाद स्वागत समारोह के आयोजन के लिए कह चुकी हूं। मैंने कैब प्रमुख जगमोहन डालमिया के साथ भी कल के समारोह के बारे में बात की है।
राज्य सरकार ने बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा को भी आमंत्रित किया है जिन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से केकेआर के खिलाफ फाइनल में 55 गेंद में नाबाद 115 रन की पारी खेली थी। कैब के संयुक्त सचिव सुबीर गांगुली ने कहा कि सम्मान समारोह में हिस्सा लेने के लिए केकेआर के घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स पर दर्शकों का प्रवेश मुफ्त होगा।

Advertisement

केकेआर टीम के साथ मौजूद गांगुली ने कहा कि ईडन गार्डन्स के गेट सुबह साढ़े 11 बजे से साढ़े तीन बजे तक खुले रहेंगे और सभी का विजयी मार्च का हिस्सा बनने के लिए स्वागत है। हमने इस जीत को और अधिक यादगार बनाने के लिए सभी योजनाएं बनाई हैं। गांगुली ने कहा कि कैब प्रमुख जगमोहन डालमिया आज दोपहर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राज्य सचिवालय में फोन करेंगे और कार्यक्र म को अंतिम रूप देंगे. उन्होंने साथ ही बताया कि वह आज शाम सात बजे केकेआर टीम के सदस्यों और ट्राफी के साथ शहर पहुंचेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/धीरेन्द्र/गोविन्द

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार