नई दिल्ली,11 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय टीम के कप्तानमहेंद्र सिंह धोनीपर आईपीएल-6 फिक्सिंग के आरोप लगते रहे है। फिर भी इसका असर उनकी कमाई पर नहीं पड़ा है। धोनी की सलाना कमाई 315 करोड़ रुपये है।
Advertisement
कप्तान धोनी वर्तमान में 21 बड़े ब्रांड एंडोर्स कर रहे हैं। धोनी की एंडोर्समेंट फीस अब 13 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि 2013 तक प्रत्येक डील के लिए 8 करोड़ रुपए थी। कुछ समय से लगातार रन बनाकर कंपनियों की पहली पसंद बने विराट नेएडीडासके साथ 10 करोड़ रुपए की डील साइन कर कप्तान को पीछे छोड़ दिया था, लेकिन फिक्सिंग के अरोपो के बाद भी धोनी के लगातार अच्छे प्रदर्शन से एडवरटाईजिंग कम्पनियां से उन पर भरोसा जताया। इसी के चलते पिछले चार महीनों में धोनी की ब्रांड वैल्यू में 60 फीसदी की बढोत्तरी की है।
हिन्दुस्थान समाचार/धीरेन्द्र/सुनील
Advertisement