वेलिंगटन/नई दिल्ली, 15 फरवरी (हि.स.) । न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन अजिंक्य रहाणे के पहले टेस्ट शतक (118) की बदौलत भारत ने 246 रन की विशाल बढत लेकर मैच पर शिकंजा कस लिया है। न्यूजीलैंड के 192 रन के जवाब में भारत ने पहली पारी में 438 रन बनाये। तेज गेंदबाज जहीर खान ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने से पहले सलामी बल्लेबाज पीटर फुल्टन को आउट कर दिया जब स्कोर बोर्ड पर सिर्फ एक रन टंगा था। न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन के आखिर में एक विकेट पर 24 रन बनाये और वह भारत के पहली पारी के स्कोर से अभी भी 222 रन पीछे है।

Advertisement

हामिश रदरफोर्ड 18 और केन विलियमसन चार रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। रहाणे का इससे पहले सर्वोच्च टेस्ट स्कोर 96 रन था जो पिछले साल दिसंबर में उन्‍होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया था। उन्होंने सातवें विकेट के लिये कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ 120 रन जोड़े। धोनी ने 86 गेंद में 68 रन बनाये।

Advertisement

इससे पहले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (98) शतक जमाने से दो रन से चूक गए. धवन ने अपनी पारी में 127 गेंदों का सामना करके 14 चौके और एक छक्का जड़ा। भारत ने आज 74.4 ओवर में 4.26 रन प्रति ओवर की दर से 338 रन बनाये। न्यूजीलैंड के लिये टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट और नील वेगनेर ने तीन तीन विकेट लिये। मैच में अभी पूरे तीन दिन बाकी है लिहाजा आकलैंड में पहला टेस्ट 40 रन से हारने वाली भारतीय टीम इसे जीतकर श्रृंखला 1-1 से बराबर करना चाहेगी।

चाय के बाद छह विकेट पर 301 रन से आगे खेलते हुए रहाणे और धोनी ने तेजी से रन बनाये। भारतीय कप्तान ने अपना 29वां टेस्ट अर्धशतक 64 गेंद में छह चौकों और एक छक्के की मदद से पूरा किया। दो ओवर बाद उन्होंने 100 रन की साझेदारी पूरी की। खतरनाक हो चली इस साझेदारी को बोल्ट ने 93वें ओवर में तोड़ा जब धोनी ने उनकी बाहर जाती गेंद पर बल्ला अड़ाया और विकेट के पीछे बी जे वाटलिंग ने उसे लपक लिया। रविंद्र जडेजा (16 गेंद में 26 रन) ने भी आक्रामक पारी खेली और रहाणे के साथ 37 रन जोड़े। वह हालांकि सिर्फ 16 गेंद तक टिक सके। जहीर कुछ देर टिककर खेले जिससे रहाणे को शतक बनाने का मौका मिला जो उन्होंने 149 गेंद में 15 चौकों की मदद से पूरा किया। टेस्ट शतक जमाने वाले 76वें भारतीय बल्लेबाज बनने के बाद रहाणे ने जहीर के साथ तेजी से 38 रन जोड़े। जहीर ने 19 गेंद में चार चौकों के साथ 22 रन बनाये। रहाणे की शानदार पारी का अंत 102वें ओवर में बोल्ट ने डीप में उतने ही दर्शनीय कैच के जरिये किया। एक ओवर बाद भारतीय पारी का भी अंत हो गया।

दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। तेज गेंदबाज जहीर खान ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने से पहले सलामी बल्लेबाज पीटर फुल्टन को आउट कर दिया जब स्कोर बोर्ड पर सिर्फ एक रन टंगा था। न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन के आखिर में एक विकेट पर 24 रन बनाये और वह भारत के पहली पारी के स्कोर से अभी भी 222 रन पीछे है।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार