अबुधाबी/नई दिल्ली, 30 अप्रैल (हि.स.)। राजस्थान के सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने कप्तान शेन वाटसन की तुलना महान बल्लेबाज राहुल द्रविड से करते हुए कहा कि वाटसन बेहतरीन कप्तान है। वह बहुत मामलों में राहुल भाई की तरह है। उनकी तरह ही मैदान पर शांतचित्त रहते हैं और संयम से फैसले लेते हैं।उन्होंने कहा कि दोनों के भीतर कठिन समय में संयम बनाये रखने की क्षमता है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल सात के मैच में सुपर ओवर पर मिली जीत के बाद रहाणे ने आईपीएल की वेबसाइट पर कहा कि क्या मैच था। बेहद रोमांचक। मैं टीम के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। सभी ने कठिन समय में संयम से खेला। गेंदबाजों को इसका श्रेय जाता है।

गौरतलब है कि रहाणे ने 59 गेंद में 72 रन बनाकर राजस्थान को पांच विकेट पर 152 रन तक पहुंचाया। केकेआर ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 152 रन बनाये जिसके बाद मैच सुपर ओवर तक खिंचा। सुपर ओवर में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 रन बनाये। जवाब में राजस्थान के स्टीवन स्मिथ ने चालाकी से सुनील नारायण की आखिरी गेंद पर दो रन लेकर टीम को जीत दिलाई।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार