नयी दिल्ली, 26 मई (हि.स.)। सनराइसर्ज हैदराबाद के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलकर दोबारा सुखिर्यों में लौटे कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज यूसुफ पठान ने अपनी सफलता का श्रेय टीम के गेंदबाजी कोच वसीम अकरम को दिया है जिन्होंने विरोधी गेंदबाजों की मानसिकता समझने में उनकी मदद की।

यूसुफ ने हैदराबाद के खिलाफ 22 गेंद में 72 रन की पारी खेली जिससे केकेआर की टीम जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहने में सफल रही। इस आक्रामक बल्लेबाज ने कहा कि उनकी धार कभी कुंद नहीं पड़ी थी और वह सिर्फ थोड़े दुर्भाग्यशाली थे। उन्होंने कहा कि सभी क्रिकेटर अपने करियर के दौरान ऐसे चरण से जूझते हैं। यूसुफ ने कहा कि टीम के गेंदबाजी कोच अकरम की सलाह से उन्हें मानसिक रूप से तैयार होने में काफी मदद मिली।

पठान ने दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘वसीम भाई काफी प्रेरणादायी है और अपने अनुभव से उनके पास काफी अच्छी सलाह होती हैं जिनसे कोई खिलाड़ी सीख सकता है। उन्होंने मानसिक तैयारी और खेल के दौरान गेंदबाज की मानसिकता समझने में मेरी काफी मदद की।

आईपीएल लीग चरण में दूसरे स्थान पर रहने के लिए ईडन गार्डन्स में केकेआर को 15 ओवर में 161 रन बनाने की दरकार थी और ऐसे में यूसुफ ने चार चौकों और सात छक्कों की मदद से तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को निर्धारित ओवरों में जीत दिला दी।

हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द/अनूप

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार