बांग्लादेश के खिलाफ जारी पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। डीन एल्गर टेस्ट क्रिकेट में 199 रन पर आउट होनो वाले साउथ अफ्रीका के पहले और दुनिया के दसवें खिलाड़ी बन गए हैं। एल्गर ने 388 गेंदों में 15 चौकों और 3 छक्के से 199 रन की बेहतरीन पारी खेली। वह पारी के 131वें ओवर में मुस्ताफिजुर रहमान की गेंद पर मोमिनुल हक को कैच थमा बैठे और अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाने से चूक गए।

Advertisement

आइए आपको बतातें हैं उन बल्लेबाजों के बारे में जो टेस्ट क्रिकेट में 199 पर आउट हुए हैं। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत, जरूर देखें

 
Advertisement

9. केएल राहुल

भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल दिसंबर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट मैच में 199 रन पर आउट होकर पवेलियन लौट गए थे।हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत, जरूर देखें

 

8. स्टीव स्मिथ

Advertisement


ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ जून 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्स्टन में खेले गए टेस्ट मैच में 199 रन पर आउट हो गए थे।हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत, जरूर देखें

 

7. इयान बेल


इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज इयान बेल जुलाई 2008 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट मैच में 199 रन पर आउट हुए थे।

 
Advertisement

6. यूनिस खान


पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज यूनिस खान चिर प्रतिद्वंदी भारत के खिलाफ जनवरी 2006 में खेले गए लाहौर टेस्ट मैच में 199 पर आउट हुए थे।

 

5. स्टीव वॉ

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज स्टीव वॉ मार्च 1999 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ब्रिजटाउन में खेले गए टेस्ट मैच में 199 रन पर आउट हुए थे।

 

4. सनथ जयसूर्या

Advertisement


श्रीलंका के महान बल्लेबाज सनथ जयसूर्या जुलाई 1997 में भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच में 199 रन पर आउट हुए थे।

 

3. मैथ्यू एलियट  

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए 21 टेस्ट मैच खेलने वाले मैथ्यू एलियट  1997 में चिर प्रतिद्वंदी इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में हुए टेस्ट मैच में 199 रन पर आउट हुए थे। ये उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है।

 

2. मोहम्मद अजहरूद्दीन


टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और कलाई के जादूगर मोहम्मद अजहरूद्दीन दिसंबर 1986 में श्रीलंका के खिलाफ कानपुर टेस्ट मैच में 199 के निजी स्कोर पर आउट हुए थे।

 
Advertisement

1. मुदस्सर नज़र 


पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मुदस्सर नज़र टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 199 पर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज थे। वह भारत के खिलाफ अक्टूबर 1984 को फैसलाबाद टेस्ट मैच में 552 गेंदों में 199 रन की पारी खेलकर आउट हो गए थे।


सौरभ शर्मा/ CRICKETNMORE

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार