पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के बल्ले से रनों का सूखा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में विराट कोहली को फैन उनके फॉर्म में वापसी के लिए जमकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मुकाबले से पहले 11 साल की फेमस एथलीट पूजा बिश्नोई ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और विराट कोहली के फॉर्म में वापसी के लिए प्रार्थना की। पूजा बिश्नोई ने ट्विटर पर प्रार्थना करते हुए एक तस्वीर भी शेयर की है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Advertisement

पूजा बिश्नोई ने फोटो शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, 'आज विराट कोहली सर की फॉर्म के लिए हनुमान चालीसा का जाप किया। भगवान प्लीज़।' पूजा बिश्नोई के इस ट्वीट को 4 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है वहीं खबर लिखे जाने तक 497 लोगों ने इस ट्वीट को रिट्वीट किया है।

Advertisement

हालांकि, दूसरे वनडे मुकाबले में भी विराट कोहली बल्ले से फ्लॉप रहे और महज 16 रन बनाकर आउट हो गए थे। विराट कोहली का फ्लॉप शो लंबे समय से जारी है। दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया को 100 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा। वहीं अगर एथलीट पूजा बिश्नोई की बात करें तो इस बच्ची के नाम 8 साल की उम्र में 3 किमी की दौड़ 12.50 मिनट में पूरी करने का अंडर 10 विश्व रिकॉर्ड दर्ज है।

इसके अलावा पूजा ने 6 साल की उम्र में 48 मिनट में 10 किमी की दौड़ पूरी की थी। पूजा बिश्नोई को दुबई सरकार द्वारा आयरन अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। बता दें कि पूजा बिश्नोई विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन भी हैं। विराट कोहली की फाउंडेशन ही पूजा के न्यूट्रिशन, ट्रेनिंग का सारा खर्च उठा रहा है।

विराट कोहली फाउंडेशन ने पूजा को जोधपुर में फ्लैट भी दिला रखा है। फिलहाल पूजा यूथ ओलंपिक की तैयारियों में जुटी हुई हैं। विराट कोहली के साथ पूजा को सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर करते हुए भी देखा जा चुका है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार