26 जनवरी। कुलदीप यादव ने हेनरी निकोलस को मोहम्मद शमी के हाथों कैच कराकर आउट किया तो वहीं ईश सोढ़ी को अगली ही गेंद पर आउट कर 2 गेंद पर 2 विकेट झटक डाले। न्यूजीलैंड के अब 8 विकेट गिर गए हैं। कुलदीप यादव ने 4 विकेट चटका लिए हैं। स्कोरकार्ड

Advertisement

वहीं दूसरी ओर युजवेंद्र चहल के खाते में अबतक 1 विकेट आए हैं। केदार जाधव ने भी अपनी गेंदबाजी से जलवा दिखाकर 1 विकेट अपने खाते में डालने में सफल रहे हैं। आपको बता दें कि इस सीरीज में अबतक भारतीय स्पिनरों ने कुल 13 विकेट चटका लिए हैं।

Advertisement

जो न्यूजीलैंड में खेले गए वनडे सीरीज के दौरान भारतीय स्पिनरों के द्वारा चटकाया गया सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इससे पहले भारतीय स्पिनरों ने साल 1994 और साल 2009 में कुल 12 विकेट वनडे सीरीज में चटकाए थे।

अभी तक न्यूजीलैंड की टीम भारत से 126 रन पीछे है। गौरतलब है कि भारतीय टीम ने 50 ओवर में 324 रन बनाए थे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार