27 मार्च, धर्मशाला (CRICKETNMORE)। धर्मशाला टेस्ट मैच में भारत जीत से केवल 87 रन दूर है। ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में केवल 137 रन पर ऑल आउट हो गई। कंगारु टीम को दूसरी पारी में बेहद ही कम स्कोर पर ऑल आउट करने का पूरा श्रेय भारतीय तेज गेंदबाजों को जाता है।

Advertisement

खासकर उमेश यादव ने जिस अंदाज में गेंदबाजी की है वो शानदार रहा है। उमेश यादव ने केवल 10 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए । उमेश यादव की धार- धार गेंदबाजी का ही कमाल था कि ऑस्ट्रेलियन ऊपरी क्रम पूरी तरह से चरमरा गया। उमेश यादव के अलावा भुवी ने 1 विकेट झटके तो साथ ही जडेजा और अश्विन ने 3- 3 विकेट चटकाए।

उमेश यादव ने टेस्ट करियर में रचा सबसे बड़ा रिकॉर्ड, पहली बार कर पाए ऐसा..►

 

उमेश यादव ने धर्मशाला टेस्ट मैच में दूसरी पारी में कमाल की गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। उमेश यादव ने मैथ्यू रेंशाव , डेविड वॉर्नर के अलावा लायन को आउट कर कंगारुओं की बल्लेबाजी क्रम को एक के बाद एक ध्वस्त कर दिया।

उमेश यादव ने इस सीरीज में कुल 16 विकेट चटकाए। ऐसा करते ही उमेश ने अपने टेस्ट करियर का सबसे बेहतरीन गेंदबाजी परफॉर्मेंस किया। इससे पहले साल 2011- 12 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलते हुए 14 विकेट चटकाए थे।

Advertisement

उमेश यादव ने इस सीरीज में ऐसी गेंदबाजी कर साबित कर दिया कि भारत की टीम अब तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट में दूसरी बड़ी टीमों के समक्ष खड़ी हो गई है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार