भारत ने अफगानिस्तान को 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैचों में 6 विकेट से हरा दिया। भारत की तरफ से ऑलराउंडर शिवम दुबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी। इस जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा कि हमारे स्पिनरों ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की और तेज गेंदबाजों ने भी अच्छा काम किया। 

Advertisement

रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा कि, "बहुत ठंड थी। अब मैं ठीक हूं। जब गेंद उंगली की नोक पर लगती है, तो दर्द होता है। अंत में, यह अच्छा था। इस मैच से हमें बहुत कुछ पॉजिटिव मिला, विशेषकर गेंद से। हमारे स्पिनरों ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की और तेज गेंदबाजों ने भी अच्छा काम किया। ये चीजें होती हैं (रन-आउट पर), आप वहां रहना चाहते हैं और टीम के लिए रन बनाना चाहते हैं। सब कुछ आपके अनुसार नहीं होगा। मैं चाहता था कि गिल आगे बढ़ें। दुबे, जितेश ने अच्छी बल्लेबाजी की, तिलक ने भी और फिर रिंकू भी अच्छी फॉर्म में हैं। हम उन एरियाज में खुद को चुनौती देना चाहते हैं जिनमें हम थोड़े कमजोर हैं। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम टॉप पर आएं।

Advertisement

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 158 रन का स्कोर बनाया। अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद नबी ने 42(27) अजमतुल्लाह उमरजई ने 29(22) रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 23(28), कप्तान इब्राहिम जादरान ने 25(22) और नजीबुल्लाह जादरान ने 19(11)* रन की पारियां खेली। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट मुकेश कुमार और अक्षर पटेल ने लिए। शिवम दुबे ने एक विकेट अपनी झोली में डाला। 

Also Read: Live Score

भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच को 17.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 159 रन का स्कोर बनाकर जीत लिया। भारत की तरफ से शिवम दुबे ने 60(40)*, जितेश शर्मा ने 31(20), तिलक वर्मा ने 26(22), शुभमन गिल ने 23(12) और रिंकू सिंह ने 16(9)* रन की पारियां खेली। अजमतुल्लाह उमरजई ने अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। मुजीब उर रहमान ने एक विकेट अपने नाम किया। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार