इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपने आपको मजबूत स्थिति में कर लिया है। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने दूसरी पारी में भी अपना कहर जारी रखा क्योंकि वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 34.5 ओवर में 79 के स्कोर पर 6 विकेट खो दिए है और वो इंग्लैंड द्वारा बनाये गए पहली पारी के स्कोर से 171 रन पीछे है। वेस्टइंडीज का यहाँ से मैच में वापसी करनी काफी मुश्किल लग रहा है। लॉर्ड्स, लंदन में खेले जा रहे इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

Advertisement

वेस्टइंडीज की तरफ से एलिक अथानाज़े ने 47 गेंद में 4 चौको की मदद से 22 रन का योगदान दिया। जेसन होल्डर ने 59 गेंद में 2 चौको की मदद से 20 रन बनाये। मिकाइल लुइस दूसरी पारी में 49 गेंद में 2 चौको की मदद से 14 रन बनाकर आउट हो गए। इंग्लैंड की तरफ से दूसरी पारी में गस एटकिंसन, जेम्स एंडरसन और कप्तान बेन स्टोक्स ने 2-2 विकेट लिए। 

Advertisement

इंग्लैंड की पहली पारी 90 ओवर में 371 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। इंग्लैंड की तरफ से पहली पारी में सबसे ज्यादा रन 76(89) जैक क्रॉली ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 14 चौके लगाए। डेब्यूटेंट जेमी स्मिथ ने 70(119) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के जड़े। जो रुट ने 68(114) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। रुट ने अपनी इस पारी में 7 चौके लगाए। ओली पोप ने 74 गेंद में 11 चौको की मदद से 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

हैरी ब्रूक ने 50(64) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस अर्धशतकीय पारी में उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया। क्रिस वोक्स ने 43 गेंद में 4 चौको की मदद से 23 रन का योगदान दिया। क्रॉली और पोप ने दूसरे विकेट के लिए 94(116) रन की साझेदारी की। रुट और ब्रूक ने चौथे विकेट के लिए 91(120) रन जोड़े। स्मिथ और वोक्स ने 7वें विकेट के लिए 52(94) रन जोड़े। जेडन सील्स ने वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किये। गुडाकेश मोती और जेसन होल्डर 2-2 विकेट लेने में सफल रहे। एक विकेट अल्ज़ारी जोसेफ को मिला। 

वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी पहले ही दिन 41.4 ओवर में 121 के स्कोर पर सिमट गयी। वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा रन मिकाइल लुइस ने बनाये। उन्होंने 58 गेंद में 4 चौको और एक छक्के की मदद से 27 रन का योगदान दिया। केवम हॉज ने 48 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाये। एलिक अथानाज़े ने 56 गेंद में 3 चौको की मदद से 23 रन अपने नाम किये। डेब्यूटेंट गस एटकिंसन ने इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 7 विकेट अपने नाम किये। एक-एक जेम्स एंडरसन, कप्तान बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स ने हासिल किया।  

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन। 

Advertisement

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), मिकाइल लुइस, किर्क मैकेंजी, एलिक अथानाज़े, केवम हॉज, जोशुआ डा सिल्वा (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, गुडाकेश मोती, अल्ज़ारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडन सील्स।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार