टोरंगा (न्यूजीलैंड), 1 जनवरी (CRICKETNMORE)| न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच बारिश के कारण बाधित रहा और इस कारण यह मैच परिणाम के बिना ही समाप्त हो गया। बे ओवल मैदान पर खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने चार विकेट पर 102 रन बनाए थे। इस मैच में नौ ओवर तक ही गेंदबाजी हो सकी। इसके बाद आई बारिश के कारण मैच को रद्द कर दिया गया। 

Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए सबसे अधिक 66 रन बनाने वाले कोलिन मुनरो अपने तीासरे टी-20 शतक पूरा नहीं कर पाए। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए टी-20 में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया है। उन्होंने अर्धशतक के लिए सिर्फ 18 गेंद खेली। उन्होंने 11 चौके और 3 छक्के जड़े। 

Advertisement

इस मैच में न्यूजीलैंड ने हालांकि, पारी की शुरुआत खराब की। उसने 97 के कुल योग पर अपने चार बल्लेबाज गंवा दिए। टीम की ओर से आउट होने वाले चार बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल (2), मुनरो, ग्लेन फिलिप (10) और टॉम ब्रूस (3) रहे। 

 

वेस्टइंडीज के लिए शेल्डन कोट्रेल, सैमुएल बद्री, केसरिक विलियम्स और एश्ले नर्स ने एक-एक विकेट लिया। PHOTOS: देखें दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका पल्लीकल से, खूबसूरती दीवाना करने वाली

तीन मैचों की इस सीरीज में न्यूजीलैंड ने 1-0 से बढ़त हासिल कर रखी है। 20 दिसम्बर को खेले गए पहले मैच में न्यूजीलैंड ने 47 रनों से जीत हासिल की थी। 

Advertisement

दूसरा मैच बारिश के कारण परिणाम रहित रहने के तहत तीसरा मैच दोनों टीमों के बीच अहम होगा। जहां एक ओर वेस्टइंडीज इस मैच को जीतकर सीरीज ड्रॉ करना चाहेगा, वहीं न्यूजीलैंड की कोशिश सीरीज पर कब्जा जमाने की होगी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार