आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में संजू सैमसन (Sanju Samson) ने अपनी क्लास दिखाई। उन्होंने जोशुआ लिटिल के ओवर में चौको की हैट्रिक और एक छक्के सहित कुल 18 रन बटोरे। भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 185 रन का स्कोर बनाया। आयरलैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया था। 

Advertisement

11वें ओवर की पहली गेंद जोशुआ लिटिल ने ओवरपिच गडाली। सैमसन ने मौके का फायदा उठाते हुए इसे एक्स्ट्रा कवर बाउंड्री के पार चौका जड़ दिया। इसके बाद दूसरी गेंद लिटिल ने पहली के मुकाबले थोड़ी छोटी डाली। सैमसन ने बैकफुट पर जाकर गेंद को एक्स्ट्रा कवर के बाहर एक और चौके के लिए भेज दिया। तीसरी गेंद लिटिल ने यॉर्कर डालने की कोशिश कि जो लो फुलटॉस बन गयी। ये गेंद सैमसन के बल्ले का बाहरी किनारा लिया और विकेटकीपर के पास से होकर चौके के लिए चली गयी। उन्होंने चौको को हैट्रिक लगा दी। 

Advertisement

इसके बाद अगली गेंद खाली गयी। लिटिल ने 5वीं गेंद एक छोटी गेंद फेंकी, जो लेग साइड की ओर एंगल बना रही थी। सैमसन ने इस गेंद को फाइन लेग बाउंड्री के पार पहुंचाते हुए शानदार छक्का लगा दिया। आखिरी गेंद लिटिल ने खाली डाली। इस तरह से संजू ने इस ओवर में 4 4 4 0 6 0 सहित कुल 18 रन बटोरे। उन्होंने इस मैच में 26 गेंद का सामना करते हुए 5 चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन की पारी खेली। उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ (58) के साथ 71 (49) रन की साझेदारी निभाई। अंत में रिंकू सिंह ने 2 चौको और 3 छक्कों की मदद से 38 रन की पारी खेली। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रवि बिश्नोई। 

Also Read: Cricket History

आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन: एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, क्रेग यंग, ​​जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार