लॉर्ड्स, लंदन में खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड के खिलाड़ी जो रूट (Joe Root) ने श्रीलंका की दूसरी पारी में पथुम निसांका (Pathum Nissanka) का कैच पकड़ते हुए एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 200 कैच पूरे कर लिए है। कैच लेने के मामलें में उनसे आगे सिर्फ राहुल द्रविड़ और महेला जयवर्धने है। रूट ने इसके अलावा दूसरे टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ते हुए कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। वो इंग्लैंड की तरफ से  टेस्ट (34 शतक) में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए है। 

Advertisement

 इस मैच से पहले जो रूट के नाम 144 मैच में 198 कैच थे। उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका की पहली पारी में कोई कैच नहीं पकड़ा लेकिन दूसरी पारी में निशान मदुश्का और निसांका का कैच पकड़ते हुए 200 कैच पूरे कर लिए। 

Advertisement

टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी 

राहुल द्रविड़ (भारत)- 164 मैच में 210 कैच 

महेला जयवर्धने (श्रीलंका)- 149 मैच में 205 कैच 

जो रूट (इंग्लैंड)*- 145 मैच में 200 कैच 

Advertisement

इंग्लैंड की दूसरी पारी 54.3 ओवर में 251 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। इसी के साथ इंग्लैंड ने श्रीलंका को 483 रन का लक्ष्य दिया। दूसरी पारी में इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन जो रूट ने बनाये। उन्होंने 121 गेंद में 10 चौको की मदद से 103 रन की शतकीय पारी खेली। हैरी ब्रूक ने 37(36), जेमी स्मिथ ने 26(34) रन की पारियां खेली। असिथा फर्नांडो और लाहिरू कुमारा ने श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए। 

श्रीलंका पहली पारी में 55.3 ओवर में 196 के स्कोर पर ढेर हो गयी। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा रन कामिंदु मेंडिस ने बनाये। उन्होंने 120 गेंद में 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 74 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। दिनेश चंदीमल ने 23(33), एंजेलो मैथ्यूज ने 22(36) रन बनाये। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट मैथ्यू पॉट्स, क्रिस वोक्स गस एटकिंसन और ओली स्टोन को मिले। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

इंग्लैंड की पहली पारी दूसरे दिन 102 ओवर में 427 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। इंग्लैंड की तरफ से जो रूट ने 143(206) और गस एटकिंसन ने 118(115) रन की शतकीय पारी खेली। फर्नांडो ने श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार