फातुल्लाह (बांग्लादेश), 13 जून (आईएएनएस)| भारत और बांग्लादेश की क्रिकेट टीमों के बीच खान साहेब उस्मान अली स्टेडियम में जारी एकमात्र टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को दूसरे सत्र का खेल पूरी तरह धुल गया। भोजनकाल से कुछ समय पहले आई बारिश ने अगले दो घंटों तक एक भी ओवर का खेल नहीं होने दिया।

Advertisement

बारिश के कारण खिलाड़ियों ने समय से पहले ही पवेलियन का रुख किया था और चायकाल की घोषणा तक उनकी वापसी नहीं हो सकी। 

खेल रोके जाने तक बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए थे। इमरुल कायेस 59 और शाकिब अल हसन शून्य पर नाबाद हैं। कायेस ने 98 गेंदों का सामना कर 10 चौके लगाए हैं।

बांग्लादेश ने अब तक तमीम इकबाल (19), मोमिनुल हक (30) और कप्तान मुशफिकुर रहीम (2) के विकेट गंवाए हैं। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने दो और हरभजन सिंह ने एक सफलता हासिल की है।

तमीम का विकेट 27 के कुल योग पर गिरा। इसके बाद कायेस और हक ने दूसरे विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को मुश्किल से निकालने का काम किया।

हक 54 गेंदों का सामना कर चार चौके लगाने का बाद 108 के कुल योग हरभजन की गेंद पर उमेश यादव के हाथों लपके गए।

इसके बाद 110 के कुल योग पर अश्विन ने रहीम को आउट कर बांग्लादेश को बड़ा झटका दिया। मेजबान टीम पहली पारी में अब तक 351 रनों से पिछड़ रही है।

इससे पहले, भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी छह विकेट के नुकसान पर 462 रनों पर घोषित कर दी। मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को इसी स्कोर पर खेल रोका गया था। चायकाल के बाद बारिश के कारण एक भी ओवर नहीं फेंका जा सका था।

यह मैच बारिश के कारण बुरी तरह प्रभावित रहा है। पहले दिन जहां सिर्फ 56 ओवर फेंके जा सके थे, वहीं, दूसरे दिन का खेल नहीं हो सका था। तीसरे दिन बारिश ने तीन बार व्यवधान डाला, जिसके कारण तीसरे दिन सिर्फ 47.3 ओवरों का खेल हो सका था।

भारत की ओर से शिखर धवन ने 173 और मुरली विजय ने 150 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 98 रन बनाए। 

बांग्लादेश की ओर से शाकिब उल हसन ने चार विकेट लिए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार