न्यूलैंड्स, केप टाउन में खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक विराट कोहली (Virat Kohli) ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे वो एक बार फिर सोशल मीडिया पर का गए। पहले दिन के आखिरी सेशन का आखिरी ओवर करने आये मुकेश कुमार आखिरी गेंद फेंकने के लिए तैयार थे लेकिन स्ट्राइक पर खड़े एडेन मार्करम (Aiden Markram) काफी टाइम ले रहे थे। इस बीच विराट कोहली ने फिर से स्टंप्स की बेल्स गिराई लेकिन इस बार उनका ये टोटका काम नहीं आया क्योंकि आखिरी गेंद पर कोई विकेट नहीं गिरा। 

Advertisement

पहले दिन का आखिरी ओवर करने आये मुकेश की 5वीं गेंद जोकि फुलर और ऑफ स्टंप के बाहर थी उस पर मार्करम ने चौका जड़ दिया। हालांकि इसके बाद मार्करम आखिरी गेंद खेलने के लिए काफी टाइम ले रहे थे। इससे स्लिप पर खड़े विराट कोहली स्टंप्स के पास आये और पहले टेस्ट मैच की तरह स्टंप्स की बेल्स बदल दी। इसके बाद अंपायर ने कोहली से बात की जिससे आखिरी गेंद फेंकने में देर हुई और ऐसा लगा की थोड़ा बवाल भी देखने को मिल सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद मुकेश ने आखिरी गेंद गुड लेंथ पर ऑफ स्टंप के बाहर डाली जिसे मार्करम ने डिफेंड कर दिया और पहले दिन का खेल खत्म हो गया। 

Advertisement

पहले दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 17 ओवर में 3 विकेट खोकर 62 रन बना लिए है। साउथ अफ्रीका भारत के द्वारा बनाये गए स्कोर से 36 रन पीछे है। मार्करम 51 गेंद का सामना करते हुए 6 चौको की मदद से 36 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं डेविड बेडिंघम 7(6) रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे। दोनों चौथे विकेट के लिए 17* (11) रन जोड़ चुके हैं। दूसरी पारी में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट मुकेश कुमार और एक विकेट जसप्रीत बुमराह को मिला। 

Also Read: Live Score

साउथ अफ्रीका पहली पारी में 23.2 ओवर में 55 पर सिमट गया था। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 6 विकेट मोहम्मद सिराज ने अपनी झोली में डाले। भारत पहली पारी में 34.5 ओवर में 153 के स्कोर पर ऑलआउट हो गया था। नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी और कागिसो रबाडा ने साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार