इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत से पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक के बाद एक बुरी खबर आती जा रही है। केकेआर की टीम पहले से ही तेज़ गेंदबाज़ी की परेशानियों से जूझ रही थी लेकिन अब ये परेशानी और बढ़ चुकी है। हर्षित राणा और मथीशा पथिराना के बाद, टीम को अब आकाश दीप के रूप में एक और झटका लग चुका है।

Advertisement

आकाश दीप पीठ के निचले हिस्से में 'स्ट्रेस रिएक्शन' (चोट) के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। उम्मीद है कि उन्हें ठीक होने में 8-12 हफ़्ते लगेंगे, जिसका मतलब है कि वो आईपीएल और जून में अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से भी बाहर हो गए हैं। आकाश के बाहर होने के बाद कौन सा खिलाड़ी उन्हें रिप्लेस करेगा, ये देखना दिलचस्प होगा लेकिन हम आपको इस आर्टिकल में उन तीन विकल्पों के बारे में बताएंगे जो उन्हें रिप्लेस करने के मजबूत दावेदार हैं।

Advertisement

3. सिमरजीत सिंह

सिमरजीत सिंह फ़िलहाल कोलकाता में केकेआर टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। इससे पहले, वो इस बड़ी लीग में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइज़र्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। दिल्ली प्रीमियर लीग के 2025 सीज़न में, इस 28 वर्षीय खिलाड़ी ने 11 मैचों में 20 विकेट लिए और मनी ग्रेवाल के साथ टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने। ऐसे में आकाश दीप के बाहर होने के बाद वो इस टीम के लिए परफेक्ट रिप्लेसमेंट हो सकते हैं।

2. आकाश मधवाल

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ आकाश मधवाल भी उन खिलाड़ियों में से एक हैं जो फ़िलहाल टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। इस 32 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने करियर में 56 टी-20 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 9.14 की इकॉनमी रेट से 61 विकेट लिए हैं। आईपीएल की बात करें तो, इस तेज़ गेंदबाज़ ने 17 मैच खेले हैं और 10.05 की इकॉनमी रेट से 23 विकेट लिए हैं। अगर केकेआर मधवाल के साथ जाती है तो भी ये बुरा विकल्प नहीं होगा।

Advertisement

1. आरएस अंबरीश

Also Read: LIVE Cricket Score

युवा खिलाड़ी आरएस अंबरीश का अंडर-19 वर्ल्ड कप शानदार रहा था, जिसमें उन्होंने 11 विकेट लिए और भारत के लिए संयुक्त रूप से सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने। केकेआर के पहले इंट्रा-स्क्वाड मैच में भी उन्होंने बल्ले से प्रभावित किया, जिससे टीम में उनकी जगह पक्की हो सकती है। ये 18 वर्षीय ऑलराउंडर निचले क्रम में बल्लेबाज़ी भी कर सकता है और ना सिर्फ नई गेंद से बल्क बीच के ओवरों में भी गेंदबाज़ी कर सकता है। ऐसे में ये भी एक टेम्पटिंग ऑप्शन हो सकता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार