3 खिलाड़ी जिन्हें WPL के बाद मिल सकती है इंडियन जर्सी, एक जीत सकती है पर्पल कैप

Updated: Thu, Mar 23 2023 10:37 IST
Cricket Image for 3 खिलाड़ी जिन्हें WPL के बाद मिल सकती है इंडियन जर्सी, एक जीत सकती है पर्पल कैप (Kanika Ahuja)

इंडियन प्रीमियर लीग में कई खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाकर भारतीय टीम तक का सफर तय किया है। वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 का भी यही उद्देश्य है। इस टूर्नामेंट के पहले सीजन में कई युवाओं ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया, यही वजह है आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 3 खिलाड़ियों के नाम जो WPL के बाद भारतीय टीम में शामिल हो सकती हैं।

कनिका आहूजा (Kanika Ahuja)

20 वर्षीय कनिका आहूजा को वुमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन में रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर ने 35 लाख रुपये में खरीदा था। कनिका का बेस प्राइस महज 10 लाख रुपये था, लेकिन कनिका के लिए मुंबई इंडियंस और बैंगलोर के बीच बिडिंग वॉर हुई। ऐसा क्यों हुआ यह इस युवा खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से बताया है।

WPL में कनिका ने 6 इनिंग में 98 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक मैच में 46 रनों की शानदार पारी भी खेली। गौरतलब है कि कनिका को काफी नीचे बल्लेबाज़ी मिलती थी जिस वजह से उनके आंकड़ें बहुत अच्छे नज़र नहीं आते, लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ RCB के आखिरी मैच में इस खिलाड़ी ने 2 विकेट झटककर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है।

श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil)

20 वर्षीय श्रेयंका पाटिल भी हमारी लिस्ट का हिस्सा हैं। श्रेयंका एक हरफनमौला खिलाड़ी हैं जिन्हें RCB ने ऑक्शन में उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा था। WPL 2023 में श्रेयंका ने 6 इनिंग में 62 रन बनाए। टूर्नामेंट में उन्होंने 6 विकेट अपने नाम किये। यही वजह है श्रेयंका जल्द ही ब्लू जर्सी में नजर आ सकती हैं।

साइका इशाक (Saika Ishaque)

Also Read: IPL के अनसुने किस्से

बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज़ साइका इशाक WPL में सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली खिलाड़ियों में से एक हैं। साइका इशाक ने सितारों से सजी वुमेंस प्रीमियर लीग में अब तक 13 विकेट चटका दिये हैं। एक समय ऐसा था जब इशाक पर्पल कैप होल्डर थी। सीजन के खत्म होने से पहले वह एक बार फिर यह कैप हासिल कर सकती है। टूर्नामेंट के बाद उन्हें ब्लू जर्सी भी मिल सकती है।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें