भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है जिसकी शुरुआत 2 अगस्त से होगी। यही वजह है आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जिन्हें ओडीआई सीरीज के दौरान शायद इंडियन प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलेगी।

Advertisement

ऋषभ पंत  (Rishabh Pant)

Advertisement

26 वर्षीय विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत इंडियन टीम के अहम सदस्य हैं, लेकिन उन्हें श्रीलंका के खिलाफ वनडे टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी ये कहना फिलहाल मुश्किल है। ऐसा इसलिए क्योंकि विकेटकीपर के तौर पर टीम में केएल राहुल शामिल हैं जो कि लंबे समय से वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए ये भूमिका निभा रहे हैं। वहीं अब श्रेयस अय्यर की भी वापसी हो चुकी है। यही वजह है ऋषभ पंत को वनडे की इलेवन में फिट करना काफी मुश्किल होने वाला है।

खलील अहमद (Khaleel Ahmed)

इंडियन मैनेजमेंट एक लेफ्ट हेंड पेसर को अपनी टीम में चाहती है, यही वजह है खलील अहमद इंडियन टीम के साथ लगातार ही ट्रेवल कर रहे हैं। लेकिन ये भी जान लीजिए कि मौजूदा समय में लेफ्ट हेंड पेसर के तौर पर टीम की पहली पसंद खलील अहमद नहीं बल्कि अर्शदीप सिंह हैं।

खलील भारत के लिए 11 वनडे और 17 टी20 मैच खेल चुके हैं, वहीं अर्शदीप सिंह ने अब तक भारत के लिए 54 टी20 मैच और 6 वनडे मैच खेले हैं।

Advertisement

वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar)

24 वर्षीय हरफनमौला खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। सुंदर को इंडियन टीम के फ्यूचर स्टार में से एक माना जाता है और इसलिए ही उन्हें लगातार मौके भी मिल रहे हैं, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ वनडे टीम में उनके अलावा अक्षर पटेल, शिवम दुबे और रियान पराग जैसे ऑलराउंडर भी शामिल हैं।

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

Advertisement

बीते समय में रियान पराग को टीम में काफी बैक किया गया है, वहीं अक्षर पटेल और शिवम दुबे तो टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप टीम का भी हिस्सा थे, ऐसे में ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि वाशिंगटन सुंदर को अपने मौके के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार