MS Dhoni On Youtube Channel: बीते समय में कई दिग्गज क्रिकेटरों ने अपने यूट्यूब चैनल शुरू किये हैं ताकि वो क्रिकेट फैंस के साथ जुड़ सके और मौजूदा समय में हो रहे क्रिकेट इवेंट्स पर अपनी राय रख सके। यही वजह है ICT फैंस चाहते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी भी अपना यूट्यूब चैनल शुरू करें और फैंस को दुनियाभर में हो रहे क्रिकेट के बारे में वो क्या समझते हैं ये बताएं। लेकिन थाला ऐसा करेंगें या नहीं ये एक बड़ा सवाल है।

Advertisement

अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि धोनी भविष्य में अपना यू्ट्यूब चैनल खोलेंगे या नहीं, तो आपको बता दें कि धोनी ने खुद इस पर जवाब दिया है। धोनी का कहना है कि एक यूट्यूब चैनल चलाना उनके लिए आसान नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो थोड़े मूडी इंसान है और अगर वो यूट्यूब चैनल खोल भी लेते हैं तो ऐसा हो सकता हैं कि वो 3-4 वीडियो अपलोड करें और फिर उनके चैनल पर अगला वीडियो एक साल बाद आए।

Advertisement

आपको बता दें धोनी सोशल मीडिया से हमेशा ही दूर नज़र आए। वो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट और ट्विटर अकाउंट पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं रहते। धोनी के इंस्टाग्राम पर मौजूदा समय में 46.4 M फॉलोवर्स हैं, लेकिन थाला ने अब तक यहां सिर्फ 109 पोस्ट ही किये हैं। धोनी ने इंस्टाग्राम पर आखिरी वीडियो 8 जुलाई को पोस्ट किया था। यानी अपने 42वें जन्मदिन के एक दिन बाद जिसमें वो अपने डॉग्स के साथ सेलिब्रेट करते नजर आए थे। तब से अब तक धोनी के अकाउंट से कोई भी पोस्ट साझा नहीं की गई है।

Also Read: Live Score

ये भी जान लीजिए कि धोनी मोबाइल फोन भी ज्यादा यूज नहीं करते। इसके पीछे भी एक बड़ा कारण है। माही का मानना है कि फोन ध्यान भटकाता है जिस वजह से टाइम खराब होता है। यही वजह है धोनी स्मार्ट फोन का भी इस्तेमाल नहीं करते। सबसे बड़ी बात तो ये है कि धोनी के करीबी भी उन्हें आसानी से संपर्क नहीं कर पाते क्योंकि थाला अपने फोन का काफी कम ही इस्तेमाल करते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार