मैनचेस्टर 26 जुलाई| वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज केमार रोच ने टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट पूरे किए हैं। वह 26 साल बाद विंडीज के लिए टेस्ट में यह मुकाम हासिल करने वाले गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले कर्टली एम्ब्रोस ने 26 साल पहले यह मुकाम हासिल किया था।

Advertisement

11 महीने विकेट के बिना रहने वाले रोच ने दूसरे टेस्ट मैच में खाता खोला था और तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में वे चार विकेट लेने में सफल रहे।

Advertisement

अपना 59वां टेस्ट मैच खेल रहे रोच ने बीबीसी से कहा, "मुझे लगता है कि मेरे दिमाग में यह मुकाम काफी ज्यादा घर कर गया था। मैं कुछ रातें सोया नहीं। अब इस पड़ाव को पार करना मेरे लिए अच्छा है। देखता हूं कि मैं कितने विकेट ले पाता हूं, 300 विकेट अच्छे होंगे। मैं वहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत करूंगा। देखता हूं कि मैं कहां तक पहुंच सकता हूं।"

रोच, एंडी रोबटर्स के 202 विकेट की बराबरी करने से एक विकेट दूर हैं। अगर रोच 300 विकेट तक पहुंचते हैं तो वह गैरी सोबर्स (235), माइकल होल्डिंग (249), जोएल गार्नर (259) को पीछे छोड़ देंगे।

एमब्रोस ने ही आखिरी बार विंडीज के लिए टेस्ट में 300 विकेट लिए थे। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार