बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में 26 जनवरी को शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में फॉर्च्यून बारिशल और सिल्हट स्ट्राइकर्स के बीच टक्कर हुई जिसे तमीम इकबाल की अगुवाई वाली बारिशल ने आसानी से 8 विकेट से जीत लिया। इस मैच में बारिशल के लिए खेल रहे अनुभवी खिलाड़ी महमूदुल्लाह की बल्लेबाजी तो नहीं आई लेकिन उन्होंने एक गज़ब का कैच पकड़कर लाइमलाइट लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Advertisement

38 वर्षीय महमूदुल्लाह रियाद ने दिखाया कि उम्र उनके लिए कोई मायने नहीं रखती है। उन्होंने डीप में एक सनसनीखेज डाइविंग कैच लपका, जिससे सिल्हट के बल्लेबाज़ कदीम एलीने शून्य पर आउट हो गए। अनुभवी ऑलराउंडर ने मिड-ऑफ से काफी दूरी तय की और अंत तक गेंद पर नज़रें बनाए रखीं और एक शानदार कैच को पूरा किया। ये कैच सिल्हट स्ट्राइकर्स की पारी के छठे ओवर में देखने को मिला और गेंदबाज़ फहीम अशरफ थे।

Advertisement

इस मैच में पाकिस्तानी ऑलराउंडर फहीम अशरफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए बरिशल के लिए मैच जीतने वाला प्रदर्शन किया। अशरफ ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर 3.1 ओवर में केवल सात रन देकर पांच विकेट लिए। इससे पहले मैच में सिल्हट स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, उनका ये फैसला उल्टा पड़ गया क्योंकि वो पूरी पारी में संघर्ष करते रहे और 18.1 ओवर में 116 रन पर ढेर हो गए। सिलहट के लिए अहसान भट्टी ने 29 गेंदों पर 28 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे।

117 रनों का पीछा करते हुए, फॉर्च्यून बारिशल को शुरुआती झटकों का सामना करना पड़ा, पावरप्ले के अंदर तौहीद ह्रदय (7 गेंदों पर 6) और डेविड मलान (8 गेंदों पर 9) के विकेट गिर गए। हालांकि, इसके बाद अनुभवी बल्लेबाज तमीम इकबाल और मुशफिकुर रहीम ने नाबाद 81 रनों की साझेदारी करके पारी को संभाला। तमीम ने कप्तानी पारी खेली और 51 गेंदों पर 52 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि मुशफिकुर ने 30 गेंदों पर तेजी से 42* रन जोड़े।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार