शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने एडेन मार्करम (Aiden Markram) के अर्धशतक की मदद से अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। वहीं अफगानिस्तान ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की पूरी टीम  34 ओवर में 169 के स्कोर पर ढेर हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 89(94) रन रहमानुल्लाह गुरबाज़ के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगये। अल्लाह गजनफर ने नाबाद 31(15) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के जड़े। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 2 -2 विकेट एंडिले फेहलुकवायो, नकाबा पीटर और लुंगी एनगिडी ने अपनी झोली में डालें। एक विकेट ब्योर्न फोर्टुइन के खाते में गया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका ने मैच को 33 ओवर में 3 विकेट खोकर और 170 रन बनाकर जीत लिया। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन एडेन मार्करम ने बनाये। उन्होंने 67 गेंद में 4 चौको और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। टोनी डी जॉर्जी ने 31 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन का योगदान दिया। ट्रिस्टन स्टब्स ने 42 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 26 रन का योगदान दिया। कप्तान टेम्बा बावुमा ने 28 गेंद में 3 चौको की मदद से 22 रन बनाये। अल्लाह गजनफर, फरीद अहमद मलिक और मोहम्मद नबी को मिला। 

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, नांगेयालिया खारोटे, अल्लाह गजनफर, फरीद अहमद मलिक, नवीद जादरान। 

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, रीज़ा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो, ब्योर्न फोर्टुइन, नकाबा पीटर, लुंगी एनगिडी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार