आईपीएल 2022 ऑक्शन (IPL 2022 Auction) के पहले दिन अगर किसी नाम ने सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी तो वो नाम था राहुल। जी हां, राहुल (Rahul) नाम के 4 खिलाड़ियों ने कुल मिलाकर 39.75 करोड़ अपने नाम किए। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पिछले दिनों 17 करोड़ रुपए में केएल राहुल को अपनी टीम का कप्तान बनाया था। 

Advertisement

इसके साथ ही राहुल मौजूदा आईपीएल सीजन में अब तक सबसे अधिक सैलरी पाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। केएल के अलावा तीन राहुल और हैं जिन्होंने ऑक्शन के पहले दिन मेला लूटा। इनमें राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi), राहुल चाहर (Rahul Chahar) और राहुल तेवतिया का नाम भी शामिल है।

Advertisement

पिछले सीज़न में राजस्थान के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर राहुल तेवतिया का बेस प्राइज 40 लाख रुपए था लेकिन उन्हें गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने 9 करोड़ रुपए यानि 23 गुना ज्यादा रकम देकर अपने खेमे में शामिल कियाा। तेवतिया के अलावा कोलकाता नाईटराइडर्स (KKR) के पूर्व खिलाड़ी राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) पर भी बड़ी बोली लगी। 

त्रिपाठी को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 8.5 करोड़ रुपए की भारी धनराशि देकर अपनी टीम में खरीदा। इनके अलावा राहुल चाहर भी एक नाम था जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। राहुल चाहर का बेस प्राइज 75 लाख था जबकि पंजाब की टीम ने 5.25 करोड़ देकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। इसका मतलब ये हुआ कि ऑक्शन में चारों राहुल ने कुल मिलाकर 39.75 करोड़ कमाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार