शायद ही किसी क्रिकेट फैन ने इस बात पर विचार किया हो कि दुनिया में ऐसा भी कोई गेंदबाज होगा जिसकी गेंद पर कभी छक्का ना लगा हो। ऐसा बिल्कुल है। क्रिकेट के इतिहास में 5 ऐसे गेंदबाज हैं, जिनकी गेंदों पर एक भी छक्का नहीं लगा है। आइए नजर डालते हैं उन 5 गेंदबाजों पर जिनकी गेंदों पर 1 भी छक्का नहीं लगा।

Advertisement

मुदस्सर नज़र: 1976 से 1989 तक पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेलने वाले मुदस्सर नज़र इस स्पेशल लिस्ट में शामिल हैं। पाकिस्तान के लिए 76 टेस्ट और 122 वनडे खेलने वाले मुदस्सर नजर ने टेस्ट क्रिकेट में 5967 गेंद फेंकी, लेकिन कोई भी बल्लेबाज उनकी गेंद पर छक्का नहीं लगा सका।

Advertisement

डेरेक प्रिंगल: इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज डेरेक प्रिंगल मध्यम गति के गेंदबाज के रूप में काफी पॉपुलर हुए थे। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 30 टेस्ट मैच खेले। डेरेक प्रिंगल ने टेस्ट क्रिकेट में 5287 गेंद फेंकी और 70 लिए लेकिन, कोई भी बल्लेबाज उनकी गेंद पर छक्का नहीं जड़ सका।

महमूद हुसैन: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद हुसैन ने पाकिस्तान के लिए 27 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 5910 गेंद फेंकी और 68 विकेट लिए। मोहम्मद हुसैन को उनके करियर में किसी भी बल्लेबाज ने छक्का नहीं लगाया था।

Advertisement

नील हॉक: 1963 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी नील हॉक ने 27 टेस्ट मैचों में 29.41 की औसत से 91 विकेट लिए। नील हॉक ने 6987 गेंदे फेंकी लेकिन कभी कोई छक्का नहीं खाया।

Advertisement

कीथ मिलर: ऑस्ट्रेलिया के लिए 55 टेस्ट मैच खेलने वाले कीथ मिलर ने अपने करियर में 170 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने 10461 गेंद फेंकी, लेकिन एक भी ऐसी गेंद नहीं फेंकी जिस पर कोई भी बल्लेबाज छक्का लगा सके।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार