12 जून। अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट से पहले हर एक भारतीय खिलाड़ी को यो- यो टेस्ट में पास करना है। लेकिन एक तरफ सीनियर टीम से मोहम्मद शमी यो- यो टेस्ट से फेल हो गए तो वहीं भारत ए टीम के संजू सैमसन यो- यो टेस्ट पास नहीं कर सके।

Advertisement

जिसके कारण शमी अब अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे तो वहीं दूसरी ओर संजू सैमसन भी टेस्ट में फेल होकर भारत की टीम ए टीम से बाहर हो गए हैं और अब वो इंग्लैंड दौरे  पर नहीं जा सकेंगे।

आपको बता दें कि ये भारतीय खिलाड़ियों के लिए यो- यो टेस्ट में फेल होना नई बात नहीं है। इससे पहले भी कई भारतीय खिलाड़ी फिटनेस लेवल पर खुद को साबित नहीं कर पाएं हैं।

 

इससे पहले साल 2017 में वाशिंगटन सुंदर भी यो- यो टेस्ट में फेल हो चुके हैं। हालांकि बाद में फिर वाशिंगटन सुंदर ने अपने फिटनेस को आगे बढ़ाया और भारतीय टीम में शामिल होने में सफल रहे थे।

सुरेश रैना जैसे दिग्गज भी यो- यो टेस्ट में फेल हो चुके हैं। साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच से पहले रैना यो- यो टेस्ट पास नहीं कर पाए थे जिसके कारण वो भारतीय टीम का हिस्सा श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं हो पाए थे। दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर, खूबसूरती बला की है

 
Advertisement

इसके अलावा युवराज सिंह भी यो- यो टेस्ट में फेल हो कर भारतीय टीम में अपनी जगह गंवा चुके हैं। युवराज सिंह काफी समय से अपनी फिटनेस को लेकर मेहनत कर रहे हैं। हालांकि इसी साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले युवी यो- यो टेस्ट पास करने में सफल रहे थे लेकिन भारतीय टीम में चयन नहीं हो पाया था। दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर, खूबसूरती बला की है

अभी भी युवराज अपनी फिटनेस को सुधारने में लगे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही भारतीय टीम में अपनी जगह तलाश लेंगे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार