8 जनवरी, केपटाउन (CRICKETNMORE)। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत के तेज गेंदबाजों का कमाल दिख रहा है। लाइव स्कोर
Advertisement
पहले टेस्ट मैच में भारत के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने गजब कर दिया और विकेटकीपर के तौर पर इस टेस्ट मैच में 8 शिकार किए हैं। ऐसा करते ही साउथ अफ्रीका में एक टेस्ट मैच में ऐसा करने वाले संयूक्त रूप से पहले विकेटकीपर बन गए हैं।
Advertisement
इससे पहले नयन मोंगिया ने साल 1996-97 में डरबन टेस्ट मैच के दौरान विकेटकीपर के तौर पर 8 शिकार किए थे। साहा ने इस टेस्ट मैच में अबतक 8 कैच लपक लिए हैं।