14 अक्टूबर। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में उमेश यादव ने कमाल कर दिया है। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में अपनी तेज गेंदबाजी से हर वेस्टइंडीज बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी है। स्कोरकार्ड 

Advertisement

उमेश यादव ने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में अबतक 3 विकेट अपने नाम करने में सफल रहे हैं और साथ ही इस टेस्ट मैच में अबतक ये खबर लिखे जाने तक 9 विकेट अपने नाम करने में सफल रहे हैं।

Advertisement

उमेश यादव भारत में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक टेस्ट मैच में 8 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले भारत के तीसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं। इस टेस्ट मैच में उमेश यादव के नाम अबतक 9 विकेट हो गए हैं।  स्कोरकार्ड 

आपको बता दें कि साल 2013 में मोहम्मद शमी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में 9 विकेट लिए थे।
वहीं महान कपिल देव ने साल 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में 10 विकेट चटकाए थे।

गौरतलब है कि पहली पारी में उमेश यादव ने 6 विकेट चटकाए थे। स्कोरकार्ड 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार