28 दिसंबर। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को जसप्रीत बुमराह और पैट कमिंस की घातक गेंदबाजी के सामने बल्लेबाज नतमस्तक दिखे। बुमराह ने छह विकेट लेकर आस्ट्रेलिया को पहली पारी में महज 151 रनों पर ढेर कर दिया।  देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

भारत ने अपनी पहली पारी दूसरे दिन सात विकेट के नुकसान पर 443 रनों पर घोषित की थी। इस लिहाज उसके पास 292 रनों की बढ़त थी। वहीं भारत के पास आस्ट्रेलिया को फॉलोऑन देने का भी मौका था, लेकिन मेहमान टीम ने अपनी दूसरी पारी खेलने का फैसला किया। 

Advertisement

मजबूत बढ़त के साथ अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी भारतीय टीम के बल्लेबाज कमिंस के सामने एक के बाद एक ढेर होते चले गए और मेहमान टीम ने दिन का अंत पांच विकेट के नुकसान पर 54 रनों के साथ किया। भारत ने हालांकि अपनी बढ़त को 346 रनों तक पहुंचा कर अपने आप को मजबूत कर लिया है।

आपको बता दें जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी ने ना सिर्फ फैन्स का दिल जीत लिया है बल्कि क्रिकेट पंडितों का भी दिल जीत लिया है।

बुमराह ने मेलबर्न टेस्ट के तीसरे दिन जिस तरह से शॉन मार्श सहित 6 विकेट चटकाए वो कमाल का रहा। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने बुमराह को लेकर एक भविष्यवाणी कर दी है।

जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी को देखकर माइकल क्लार्क ने कहा कि आने वाले कुछ ही समय में यह गेंदबाज दुनिया का सबसे बड़ा और नंबर वन गेंदबाज बन जाएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार