आईपीएल 2023 के छठे मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। अब लखनऊ सुपर जायंट्स को लगातार दूसरी जीत हासिल करने के लिए 218 रन बनाने होंगे। इस मैच में फैंस महेंद्र सिंह धोनी की बैटिंग देखने आए थे और सीएसके की पारी के आखिरी ओवर में उन्हें उनकी बैटिंग देखने को भी मिल गई।

Advertisement

माही आखिरी ओवर में बल्लेबाजी के लिए आए और वो तीन गेंदों में दो छक्के लगाकर आउट हो गए। माही ने ये छक्के मार्क वुड के खिलाफ लगाए और दोनों ही छक्के देखने लायक थे। हालांकि, उनकी बैटिंग से पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक फैन उनकी टीवी पर आरती उतार रहा है।

Advertisement

माही का ये वीडियो टॉस के दौरान का है जब वो टॉस के दौरान बोल रहे होते हैं तो एक फैन उन्हें टीवी पर देखते हुए ही आरती उतारने लगता है। माही का ये वीडियो देखकर आप भी उनके लिए फैंस की दीवानगी का अंदाज़ा लगा सकते हैं। खैर माही के दो छक्के लगाने से उनका काम खत्म नहीं हुआ है अभी उन्हें दूसरी पारी में अपनी कप्तानी भी दिखानी होगी और लखनऊ को 217 से पहले रोकना होगा।

इस मैच की पहली पारी पर गौर करें तो सीएसके की टीम ने पहले मैच में हार के बाद सबक लिया और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। सबसे पहले डेवोन कॉनवे और रुतुराज गायकवाड़ ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करके सीएसके को तूफानी शुरुआत दिलाई और उसके बाद अंबाती रायडू और एमएस धोनी ने शानदार फिनिश करके सीएसके को एक पहाड़ जैसे स्कोर तक पहुंचाया। अब सीएसको को जीत दिलाने का जिम्मा उनके गेंदबाजों पर होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार