14 दिसंबर। एरॉन फिंच (50) और मार्कस हैरिस (70) की शतकीय साझेदारी के दम पर आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को भारत के खिलाफ अपनी पहली पारी में अबतक 4 विकेट पर 162 रन बना लिए हैं।  देखें पूरा स्कोरकार्ड 

Advertisement

आपको बता दें कि लंच के बाद भारतीय गेंदबाजों ने कमाल करते हउए 3 विकेट निकाले तो वहीं चायकाल के बाद एक विकेट और लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम को दबाव में लाने में भारतीय गेंदबाज सफल रहे।

Advertisement

चायकाल के तुरंत बाद इशांत शर्मा ने पीटर हैंडस्कोम्ब को अपनी तेजी से बाउंस वाली गेंद पर विराट कोहली के द्वारा स्लिप में कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई।

विराट कोहली ने पीटर हैंडस्कोम्ब का कैच एक हाथ से हवा में सुपरमैन की तरह छलांग लगाकर पकड़ा। कोहली के द्वारा पीटर हैंडस्कोम्ब के इस कैच को देखकर हर कोई मैदान पर ताली बजाए बिना नहीं रह सका। देखें पूरा स्कोरकार्ड 

देखिए विराट कोहली का सुपरमैन वाला कैच

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार