16 फरवरी, सेंचुरियन (CRICKETNMORE)। सेंचुरियन में खेले जा रहे छठे वनडे में विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 35वां शतक जमा दिया है। स्कोरकार्ड

Advertisement

अपने शतकीय पारी के दौरान विराट कोहली ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। विराट कोहली कप्तान के तौर पर एक द्विपक्षीय वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनानें वाले कप्तान बन गए हैं।

Advertisement

कोहली ने अबतक इस वनडे सीरीज में 500 से ज्यादा रन बना लिए हैं। आपको बता दें कि कोहली से पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के जॉर्ज बेली के नाम था। 

जॉर्ज बेली ने 2013-14 में भारत में द्विपक्षीय वनडे सीरीज के दौरान कुल 478 रन बनाए थे। आपको बता दें कि विराट कोहली पहले ऐसे बल्लेबाज भी बन गए हैं जो एक  द्विपक्षीय वनडे सीरीज में 500 रन बनानें का कमाल कर दिखाया है।

आपको बता दें कि साउथ अफ्रीकी दौरे पर कोहली ने 800 से ज्यादा रन बना लिए हैं जो कमाल की बात है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार