IND vs ENG Semi Final: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार, 05 मार्च को भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस बड़े मुकाबले से पहले भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को बैक किया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, 25 वर्षीय अभिषेक शर्मा मौजूदा टूर्नामेंट में बेहद ही बेरंग नज़र आए हैं और अब तक 6 मैचों में सिर्फ 13.33 की औसत से 80 रन जोड़ सके हैं। यही वज़ह है भारतीय फैंस लगातार ही आकाश चोपड़ा से ये सवाल कर रहे थे कि क्या उन्हें सेमीफाइनल मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन से बाहर नहीं करना चाहिए? इसी सवाल का जवाब देते हुए आकाश चोपड़ा ने अभिषेक शर्मा का सर्मथन किया है।

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने कहा, "यही तो वो मैदान (वानखेड़े) था जहां अभिषेक ने इंग्लैंड के सामने शतक जड़ा था। यही वो इनिंग थी, जिसने अभिषेक के करियर को लॉन्च किया था, उससे पहले अभिषेक के लिए सब कुछ 50-50 था (प्लेइंग इलेवन में सेलेक्शन के नजरिए से), हिट और मिस था। इसलिए फिलहाल उन्हें छूना नहीं चाहिए।" वो आगे बोले, "बहुत मुश्किल से टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर सही बैठ गया है। जहां अभिषेक के साथ संजू ओपनिंग कर रहे हैं और ईशान नीचे बैटिंग करने आ रहे हैं।"

गौरतलब है कि आकाश चोपड़ा ने सिर्फ अभिषेक शर्मा को ही बैक नहीं किया है, बल्कि उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले से पहले वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या पर भी भरोसा रखने की बात कही है। उनका मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ मैच में वरुण चक्रवर्ती को ही XI में खिलाना चाहिए, वहीं हार्दिक पांड्या को ही शिवम दुबे से पहले बैटिंग करनी चाहिए। आप उनका पूरा वीडियो नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि पिछली बार जब भारत और इंग्लैंड की टी20 इंटरनेशनल में टक्कर हुई थी तो वो मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ही खेला गया था। खास बात ये है कि इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने महज़ 54 गेंदों पर 134 रन ठोके थे और एक ओवर गेंदबाज़ी करके 3 रन देकर 2 विकेट भी चटका दिए थे। ऐसे में अब भारतीय क्रिकेट फैंस यही उम्मीद करेंगे कि अभिषेक एक बार फिर अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराए।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार