पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने साल 2022 की अपनी बेस्ट टी-20 इंटरनेशनल इलेवन चुनी है। आकाश ने इस टीम में भारत के सबसे ज्यादा तीन खिलाड़ियों को शामिल किया किया है। इसके अलावा इंग्लैंड और पाकिस्तान के दो-दो और न्यूजीलैंड,साउथ अफ्रीका,,श्रीलंका, जिम्बाब्वे के एक-एक खिलाड़ी को अपनी इस टीम में जगह दी है। 

Advertisement

आकाश ने ओपनिंग में जोस बटलर को चुना है और उन्हें ही अपनी इस टीम का कप्तान बनाया है। बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड ने 2022 टी-20 वर्ल्ड कप जीता है। पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को उन्होंने बटलर का साथी ओपनर चुना है। 

Advertisement

इसके अलावा मिडल ऑर्डर में भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, ग्लेन फिलिप्स और डेविड मिलर को रखा है। सूर्यकुमार ने पिछले टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा छक्के जड़े थे। वहीं फिलिप्स ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपना जलवा बिखेरा और डेविड मिलर द्वारा पिछले साल कई शानदार पारियां देखने को मिली। 

नंबर 6 पर रखा है भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को। उन्होंने पिछले साल 607 रन बनाने के साथ 20 विकेट भी चटकाए। नंबर 7 पर स्पिनर ऑलराउंडर सिकंदर रजा है, जिन्होंने 2022 में 735 रन बनाने के अलावा 25 विकेट भी चटकाए।

गेंदबाजी में स्पेशलिस्ट स्पिनर के तौर पर श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा हैं,34 विकेट लेने के साथ उन्होंने बल्लेबाजी में भी योगदान दिया । तेज गेंदबाजी में इंग्लैंड के सैम कुरेन, पाकिस्तान के हारिस रऊफ और भारत भुवनेश्वर कुमार में चुना है। कुरेन ने इंग्लैंड को टी-20 वर्ल्ड कप में अहम रोल निभाया और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे। वहीं रऊफ ने पिछले साल 31 और भुवनेश्वर ने 37 विकेट अपने खाते में डाले।

आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई 2022 की बेस्ट T20I इलेवन

Advertisement

जोस बटलर,मोहम्मद रिजवान, सूर्यकुमार यादव, ग्लेन फिलिप्स, डेविड मिलर, हार्दिक पांड्या, सिकंदर रजा, वानिंदु हसरंगा, सैम कुरेन, हारिस रऊफ, भुवनेश्वर कुमार।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार