'अगर तुम्हें कप्तान नहीं बनाया जा रहा तो तुम क्यों जाओगे?' हार्दिक पंड्या के MI में जाने की खबर पर आकाश चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी

Updated: Sat, Nov 25 2023 11:58 IST
'अगर तुम्हें कप्तान नहीं बनाया जा रहा तो तुम क्यों जाओगे?' हार्दिक पंड्या के MI में जाने की खबर पर आ (Image Source: Google)

वर्ल्ड कप 2023 खत्म होते ही फैंस का ध्यान आईपीएल 2024 की तरफ पहुंच गया है। दिसंबर में आईपीएल ऑक्शन भी होने वाला है और सभी टीमों ने खिलाड़ियों को रिलीज़ और रिटेन करने का गणित भी शुरू कर दिया है। इसी बीच अफवाहों के गलियारों में एक खबर जो काफी चर्चा का विषय बनी हुई है वो है हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस में ट्रेड होना। 

ऐसी खबरें हैं कि हार्दिक आगामी आईपीएल सीज़न में गुजरात का साथ छोड़कर मुंबई में जा रहे हैं और गुजरात की टीम उनके बदले किसी खिलाड़ी को ना लेकर मुंबई इंडियंस से 15 करोड़ रु ले रहा है। हार्दिक के ट्रेड को लेकर आकाश चोपड़ा ने सवाल किया है कि अगर हार्दिक पांड्या को कप्तानी नहीं दी जा रही है तो क्या वो गुजरात टाइटंस (जीटी) से मुंबई इंडियंस (एमआई) में जाना पसंद करेंगे।

 

पांड्या ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत एमआई के साथ की थी और आईपीएल 2022 की नीलामी से पहले जीटी में जाने से पहले उनके साथ उनका सफल कार्यकाल रहा था। अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए एक वीडियो में चोपड़ा इस बात से सहमत नहीं थे कि क्या टाइटंस पांड्या को रिलीज़ करना चाहेंगे और क्या पांड्या को उनका कप्तान नहीं बनाए जाने पर वो मुंबई इंडियंस में चले जाएंगे।

आकाश ने कहा, "एक अफवाह फैल रही है कि हार्दिक मुंबई की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसा सुनने में आया है, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। अगर वो जा रहे हैं, तो सबसे पहले क्या गुजरात उन्हें रिलीज़ कर रहा है। उन्होंने गुजरात को एक बार जिताया है और एक बार फाइनल में पहुंचाया। अगर वो जा रहे हैं, तो क्या वो मुंबई का कप्तान बनाया जाएगा? अगर आपको कप्तान नहीं बनाया जा रहा है तो आप क्यों जाएंगे?"

Also Read: Live Score

आगे बोलते हुए आकाश ने कहा, "मैंने इस कहानी का अंत या शुरुआत ठीक से नहीं सुनी है। इसलिए मैं इंतजार कर रहा हूं और देख रहा हूं कि वहां क्या होता है क्योंकि ऐसा लगता है कि कुछ ना कुछ तो होगा। आग के बिना धुआं नहीं होता और धुआं ही धुआं है कि हार्दिक जा रहा है। हालांकि, क्या रोहित शर्मा जीटी जाएंगे? क्या इसकी संभावना है, मुझे नहीं पता।"

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें