वर्ल्ड कप 2023 खत्म होते ही फैंस का ध्यान आईपीएल 2024 की तरफ पहुंच गया है। दिसंबर में आईपीएल ऑक्शन भी होने वाला है और सभी टीमों ने खिलाड़ियों को रिलीज़ और रिटेन करने का गणित भी शुरू कर दिया है। इसी बीच अफवाहों के गलियारों में एक खबर जो काफी चर्चा का विषय बनी हुई है वो है हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस में ट्रेड होना। 

Advertisement

ऐसी खबरें हैं कि हार्दिक आगामी आईपीएल सीज़न में गुजरात का साथ छोड़कर मुंबई में जा रहे हैं और गुजरात की टीम उनके बदले किसी खिलाड़ी को ना लेकर मुंबई इंडियंस से 15 करोड़ रु ले रहा है। हार्दिक के ट्रेड को लेकर आकाश चोपड़ा ने सवाल किया है कि अगर हार्दिक पांड्या को कप्तानी नहीं दी जा रही है तो क्या वो गुजरात टाइटंस (जीटी) से मुंबई इंडियंस (एमआई) में जाना पसंद करेंगे।

 
Advertisement

पांड्या ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत एमआई के साथ की थी और आईपीएल 2022 की नीलामी से पहले जीटी में जाने से पहले उनके साथ उनका सफल कार्यकाल रहा था। अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए एक वीडियो में चोपड़ा इस बात से सहमत नहीं थे कि क्या टाइटंस पांड्या को रिलीज़ करना चाहेंगे और क्या पांड्या को उनका कप्तान नहीं बनाए जाने पर वो मुंबई इंडियंस में चले जाएंगे।

आकाश ने कहा, "एक अफवाह फैल रही है कि हार्दिक मुंबई की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसा सुनने में आया है, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। अगर वो जा रहे हैं, तो सबसे पहले क्या गुजरात उन्हें रिलीज़ कर रहा है। उन्होंने गुजरात को एक बार जिताया है और एक बार फाइनल में पहुंचाया। अगर वो जा रहे हैं, तो क्या वो मुंबई का कप्तान बनाया जाएगा? अगर आपको कप्तान नहीं बनाया जा रहा है तो आप क्यों जाएंगे?"

Also Read: Live Score

आगे बोलते हुए आकाश ने कहा, "मैंने इस कहानी का अंत या शुरुआत ठीक से नहीं सुनी है। इसलिए मैं इंतजार कर रहा हूं और देख रहा हूं कि वहां क्या होता है क्योंकि ऐसा लगता है कि कुछ ना कुछ तो होगा। आग के बिना धुआं नहीं होता और धुआं ही धुआं है कि हार्दिक जा रहा है। हालांकि, क्या रोहित शर्मा जीटी जाएंगे? क्या इसकी संभावना है, मुझे नहीं पता।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार