आईपीएल की अपार सफलता को देखने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) के चेयरमैन रमीज राजा अब पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले का बनाने का सपना देख रहे हैं। हाल ही में रमीज राजा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो आने वाले समय में पीएसएल में ड्राफ्ट सिस्टम को हटाकर ऑक्शन शुरू करना चाहते हैं।

Advertisement

रमीज राजा के इस बयान के बाद सीनियर खिलाड़ी शोएब मलिक ने भी उनके समर्थन में बयान दिया था और तभी से आईपीएल और पीएसएल की तुलना भी शुरू हो चुकी है। अब मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने पाकिस्तान सुपर लीग और रमीज़ राजा को हकीकत से वाकिफ कराने का काम किया है। अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए आकाश ने पीएसएल का जमकर मज़ाक उड़ाया।

Advertisement

आकाश ने कहा, ‘आईपीएल इसलिए बड़ा नहीं है कि खिलाड़ियों को ज्यादा पैसे मिलते हैं, बल्कि ये एक ब्रांड बन चुका है और इसीलिए आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी लीग है। अगर आप ड्राफ्ट को हटाकर ऑक्शन मॉडल लाने की सोच रहे हैं, तो भी ऐसा नहीं होने वाला है। आप पीएसएल में एक खिलाड़ी को कभी भी 16 करोड़ में खेलते हुए नहीं देखेंगे। मार्केट की गतिशीलता ऐसा कभी भी होने नहीं देगी।’

आगे बोलते हुए पूर्व टेस्ट ओपनर ने कहा, ‘मैं ईमानदारी से कहूं, तो अगर आप दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस का उदाहरण लेते हैं तो जब पिछले सीज़न में वो आईपीएल खेले थे तो उनकी एक गेंद की कीमत बाकी लीगों में खिलाड़ियों के वेतन से कहीं अधिक महंगी थी। आप आईपीएल के साथ प्रतिस्पर्धा करना तो दूर इस लीग की तुलना किसी से भी नहीं कर सकते फिर चाहे वो पीएसएल, बीबीएल, द हंड्रेड या सीपीएल ही क्यों ना हो?’

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार