संजू सैमसन (Sanju Samson) ने जबसे डेब्यू किया है तभी से वो टीम इंडिया से अंदर-बाहर होते हुए आए हैं। संजू सैमसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए चुना गया। पहले टी20 सीरीज का एक भी मैच उन्हें नहीं खिलाया गया इसके बाद एक वनडे खिलाने के बाद उन्हें वनडे टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले से पहले आकाश चोपड़ा ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने हाथ जोड़ते हुए कहा, 'मैं कहूंगा कि कुलदीप यादव को 1 मैच खिला लो यार उमरान मलिक को तो जरूर खिलाओ। दीपक हुड्डा को भी खिलाओ लेकिन संजू सैमसन को भी खिलाने की कोशिश करो। क्योंकि अगर यहां पर भी आपने उनको मौके नहीं दिए तो फिर जब अगली बार जब जाएंगे तो क्या कहेंगे उनसे। अगली बार तो जाएंगे ही नहीं। अब जो इनका अगला वनडे आएगा वो जनवरी में आएगा।'

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, 'संजू सैमसन को अगर आपने नहीं खिलाया तो फिर आपकी बहुत आलोचना की जाएगी। आपकी काफी निंदा की जाएगी उसके लिए तैयार रहिएगा अगर आप संजू सैमसन को नहीं खिला रहे हैं। लेकिन, सवाल ये है कि अगर आप संजू सैमसन को खिलाएंगे तो दीपक हुड्डा को कैसे खिलाएंगे।'

बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 36 रन बनाने के बावजूद दूसरे वनडे मुकाबले से संजू सैमसन को ड्रॉप कर दिया गया था। टीम के कप्तान शिखर धवन ने कहा था कि उन्हें बॉलिंग में छठा ऑपशन चाहिए था इसलिए संजू सैमसन को ड्रॉप करके दीपक हुड्डा को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार