ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने के बीच साउथैम्पटन में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे इंटरनेशनल टी-20 मैच में 33 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 40 रन की पारी खेली। इस दौरान फिंच ने टी-20 क्रिकेट में अपने 9000 रन पूरे कर लिए। 

Advertisement

फिंच टी-20 मैचों के इतिहास में 9000 रन पूरा करने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा वो ऑस्ट्रेलिया के तरफ से बाएं हाथ के ओपनर डेविड वॉर्नर के बाद टी20 मैचों में 9000 रन कारनामा करने वाले दूसरे बल्लेबाज।

Advertisement

फिंच ने ये 9000 रन 286 मैचों की 281 पारियों में पूरा किया है। इसमें इनके नाम 8 शतक तथा 60 अर्धशतक शामिल है।

फिंच के अलावा वेस्टइंडीज के खतरनाक ओपनर क्रिस गेल, वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड, न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम, पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक तथा ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के ओपनर डेविड वॉर्नर ने यह कारनामा किया है।

तीन मैचों के टी-20 सीरीज का आखिरी मैच साउथैम्पटन के मैदान पर ही 8 सितंबर को खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम ने शुरुआत के दो मैचों को जीतकर पहले ही सीरीज अपने नाम कर ली है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार