21 नवंबर,(CRICKETNMORE)। भारत के खिलाफ ब्रिस्बेन क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

फिंच ने 24 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 27 रन की पारी खेली। इसके साथ ही फिंच ने इस साल टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 500 रन पूरे कर लिए। वह ऑस्ट्रेलिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने एक साल में टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। 

Advertisement

उनसे पहले दुनिया के 7 बल्लेबाजों ने यह कारनामा किया। विराट कोहली 641 रन (2016), फखर जमान 576 रन (2018), शिखर धवन 572 रन (2018), बाबर आजम 563 रन (2018), रोहित शर्मा 560 रन (2018), मोहम्मद शहजाद 520 रन (520), कॉलिन मुनरो 500 रन (2018) ने एक साल में 500 या उससे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन बनाए हैं। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार