18 फरवरी। बिग बैश लीग के फाइनल मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स ने रविवार को मेलबर्न स्टार्स को 13 रनों से मात देकर खिताब जीत लिया। इस मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स के डेनियल क्रिश्चियन द्वारा शानदार ऑलराउंडर परफॉर्मेंस कर मेलबर्न रेनेगेड्स को जीत दिलाई।

Advertisement

डेनियल क्रिश्चियन ने पहले तो अपनी बल्लेबाजी से आखिरी समय में उपयोगी 38 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट भी चटकाए। डेनियल क्रिश्चियन को उनके शानदार परफॉर्मेंस के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

Advertisement

इस फाइनल मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स के कप्तान एरोन फिंच दुर्भाग्य से केवल 13 रन बनाकर रन आउट हुए। हुए ये कि जब मेलबर्न रेनेगेड्स की पारी चल रही थी तो मैच के छठे ओवर में बल्लेबाज कैमरन वाइट ने स्ट्रेट ड्राइव शॉट खेला जो गेंदबाज के पैर पर गेंद लगी और सीधे नॉट स्ट्राइक स्टप पर जाकर गेंद लगी जिससे एरोन फिंच रन आउट हो गए। 

वहीं जब एरोन फिंच पवेलियन लौटे तो काफी गुस्से में दिखे और पवेलियन में पड़ी एक कुर्सी पर अपना बैट दे मारा। देखिए वीडियो►

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार