2 मार्च। आस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने शनिवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत इस सीरीज में दो मैचों की टी-20 सीरीज में 0-2 से मात खाने के बाद आ रहा है।
Advertisement
Advertisement
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत बेहद ही खराब रही है और कप्तान फिंच बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए हैं। एरोन फिंच को जसप्रीत बुमराह ने विकेटकीपर धोनी के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई है।
एरोन फिंच अपना खाता भी नहीं खोल पाए है। गौरतलब है कि पिछले इंटरनेशनल पारियों में फिंच 0, 8, 0, 14, 6, 6, 3, 8 रन की पारी ही खेल पाए हैं।