6 जून। वर्ल्ड कप 2019 में साउथ अफ्रीकी टीम की हालत बेहद ही खराब हो गई है। लगातार 3 मैच में साउथ अफ्रीकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है। यानि अब वर्ल्ड कप में बचे अपने सभी मैच में अफ्रीकी टीम को जीत जरूरी होगी।

Advertisement

आपको बात दें कि एक तरफ जहां वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीकी टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं एक ऐसी खबर सामने आई है जो हर किसी के लिए निराश करने वालाा है।

Advertisement

खबरों की माने तो जब वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का सिलेक्शन होने को था तो 24 घंटे पहले उन्होंने टीम मैनेजमेंट के सामने वर्ल्ड कप में खेलने की अपनी ख्वाहिश जाहिर की थी। 

आगे जानिए क्या कारण रहा कि एबी को वर्ल्ड कप की टीम में शामिल नहीं किया गया►

 

लेकिन साउथ अफ्रीकी टीम मैनेजमेंट ने एबी डीविलियर्स के द्वारा दिए गए ऑफऱ के बारे में कोई फैसला नहीं लिया और ना ही एबी डीविलियर्स की वापसी को लेकर कोई चर्चा की।

आपको बता दें कि साउथ अफ्रीकी टीम मैनेजमेंट से इसके पीछे ये तर्ज दिया कि एबी ने 1 साल पहले संन्यास लिया और इस दौरान उन्होंने कोई भी घरेलू क्रिकेट नहीं खेला है।

Advertisement

इसके साथ - साथ टीम मैनेजमेंट का मानना था कि एबी डीविलियर्स के टीम में नहीं होने से दूसरे खिलाड़ियों ने अपनी जगह टीम में बनानें के लिए कड़ी मेहनत की और उन खिलाड़ियों को साउथ अफ्रीकी टीम मैनेजमेंट धोखा नहीं दे सकती है।

एबी को यदि टीम में शामिल किया जाता तो एडन मार्कराम और रस्सी वैन डेर डूसन में से किसी एक को बाहर का रास्ता देखना होता। इसलिए एबी डीविलियर्स के वापस टीम में आने वाले ऑफऱ को लेकर कोई चर्चा नहीं की गई।

लेकिन इस समय जिस तरह से साउथ अफ्रीकी टीम की हालत वर्ल्ड कप में हो गई है उससे अफ्रीकी फैन्स काफी खफा हो गए हैं और साउथ अफ्रीकी टीम मैनेजमेंट को एबी के ऑफऱ को ठुकराए जाने की आलोचना कर रहे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार