29 मार्च, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसर टेस्ट मैच में फील्डिंग करते हुए चोटिल हुए विराट कोहली के फैन्स के लिए बुरी खबर आई थी कि कोहली आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर रहेगें।

Advertisement

कोहली ने प्रेस कॉफ्रेंस में इस बात को लेकर कहा था कि जब तक मेरा कंधा पूरी तरह से फिट नहीं हो जाता है वो क्रिकेट के मैदान पर वापसी नहीं करेगें। यही वजह थी की विराट कोहली धर्मशाला टेस्ट मैच से खुद को अलग कर लिया था।

ऐसे में क्रिकेट फैन्स के बीच इस बात को लेकर बहस छिड़ गई है कि यदि कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए शुरूआती मैच नहीं खेल पाए तो उनकी जगह टीम की कमान कौन संभालेगा।

आगे जाने यह दिग्गज बना कोहली की जगह बेंगलुरू टीम का कप्तान►

 
Advertisement

लेकिन मीडिया में खबर फैल रही है कि यदि कोहली पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो पाए तो आईपीएल के कुछ मैचों में मिस्टर 360 यानि डिविलियर्स को बेंगलुरू की टीम का कप्तान बना दिया जाएगा।

गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका के लिए भी डिविलियर्स कप्तानी  कर चुके हैं जिससे मैनेजमेंट कोहली के कप्तानी के विकल्प के रूप में डिविलियर्स का नाम आ सकता है। हालांकि इस बारे में बेंगलुरू के मैनेजमेंट के तरफ से कोई बयान नहीं आया है लेकिन डिविलियर्स कोहली की गैरमौजूदगी में अच्छे ढ़ंग से कप्तानी कर सकते हैं।

देखना होगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम क्या फैसला करती है। आपको बता दें कि आईपीएल 2017 की शुरूआत 5 अप्रैल से होने वाली है और बेंगलुरू की टीम अपना पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी जो 5 अप्रैल को ही खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार