Abu Dhabi Knight Riders vs Sharjah Warriors, ILT20 Dream 11 Team

Advertisement

ILT20 लीग का 28वां मुकाबला अबू धाबी नाइट राइडर्स और शारजाह वारियर्स के बीच शनिवार (4 फरवरी) को शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में अब तक इन दोनों ही टीमों ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। शारजाह वारियर्स पॉइंट्स टेबल पर 8 मैचों में से तीन जीत के साथ चौथे पायदान पर है। वहीं अबू धाबी नाइट राइडर्स अब तक 9 मुकाबलों में से एक भी मैच नहीं जीत सकी है। 

Advertisement

इस मैच में आंद्रे रसेल को कप्तान बनाया जा सकता है। रसेल ने पिछले मैच में 22 गेंदों पर 42 रन ठोके हैं। उपकप्तान के तौर पर मार्कस स्टोइनिस को चुना जा सकता है। यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बैट और बॉल दोनों से ही पॉइंट्स जीता सकता है। टॉम कोहलर-कैडमोर को भी आप अपनी टीम का उपकप्तान बना सकते हैं। इस खिलाड़ी ने अब तक टूर्नामेंट में 40.83 की औसत से 245 रन बनाए हैं।

ABD vs SJH: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, फरवरी 04, 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम

ABD vs SJH, Pitch Report

Advertisement

यह मुकाबला शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला कर सकती है। पिच पर बैटिंग और बॉलिंग दोनों को ही मदद मिलने की संभावना है। यहां टूर्नामेंट का पिछला मुकाबला अबू धाबी नाइट राइडर्स और एमआई एमिरेट्स के बीच खेला गया था जिसे MI की टीम ने जीता था। इस टीम ने 20 ओवर में 180 रन बनाए थे, जिसके जवाब में अबू धाबी महज 162 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी।

ABD vs SJH: Where to Watch?

ILT20 लीग के मैच भारतीय फैंस Zee नेटवर्क पर इन्जॉय कर सकते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर भी मैच प्रसारित किया जाएगा।

Advertisement

ABD vs SJH Dream11 Team

विकेटकीपर - रहमानुल्लाह गुरबाज़
बल्लेबाज़ - जो डेनली, ब्रैडन किंग, टॉम कोहलर-कैडमोर (उपकप्तान), चरिथ असलंका
ऑलराउंडर - मार्कस स्टोइनिस, आंद्रे रसेल (कप्तान)
गेंदबाज़ - नवीद उल हक, नूर अहमद, जुनैद सिद्दीकी, अकील हुसैन

Sharjah Warriors Probable Playing XI

Advertisement

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), टॉम कोहलर-कैडमोर, जो डेनली (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, एडम होज़, पॉल वाल्टर, मोहम्मद नबी, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह

Abu Dhabi Knight Riders Probable Playing XI

पॉल स्टर्लिंग, ब्रैंडन किंग, चरिथ असलंका, जो क्लार्क (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन (कप्तान), अकील होसेन, साबिर अली राव, मतिउल्लाह खान, कॉनर एस्टरहुइज़न, मर्चेंट डी लेंज

Advertisement

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार