IND Vs AFG 2nd Quarter-Final, Asian Games 2026: श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी वाली भारतीय टी20 टीम सोमवार, 28 सितंबर को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में अफगानिस्तान के साथ एशियन गेम्स 2026 का दूसरा क्वार्टर-फाइनल खेलेगी। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि टीम इंडिया के उन तीन धुरंधर खिलाड़ियों के नाम जो कि इस मुकाबले में अफगानी टीम के काल बन सकते हैं।
अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma): भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा हमारी लिस्ट में पहले नंबर पर है। ये 26 वर्षीय बाएं हाथ का खिलाड़ी अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही टीम इंडिया के लिए योगदान कर सकता है। सबसे जरूरी बात अभिषेक एक बेहद ही आक्रमक बैटर हैं जो कि अफगानी टीम के सामने विराट रिकॉर्ड रखते हैं। उन्होंने महज़ 3 मैचों में अफगानी टीम को 76.33 की औसत से 229 रन ठोके हैं। उनके नाम 60 टी20 इंटरनेशनल में 1858 रन और 10 विकेट दर्ज हैं।
अक्षर पटेल (Axar Patel): हमारी लिस्ट में शामिल दूसरे खिलाड़ी टीम इंडिया के एक्सपीरियंस ऑलराउंडर अक्षर पटेल हैं। निशिन में एक स्लो पिच देखने को मिला है, जिसका अक्षर बेखूबी फायदा उठा सकते हैं। याद दिला दें कि उन्होंने हाल ही में जापान के खिलाफ सानो में खेले गए एकलौते टी20 में कमाल की गेंदबाजी करके टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। 32 साल के अक्षर के नाम 105 T20I में 755 रन और 105 विकेट दर्ज हैं।
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah): टीम इंडिया के धुरंधरों की बात हो और जसप्रीत बुमराह का नाम ना लिया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। बुमराह यॉर्कर किंग के नाम से जाने जाते हैं और टी20 इंटरनेशनल में भारत के दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर हैं। उन्होंने अफगानी टीम के खिलाफ 5 टी20 में 5.50 की इकोनॉमी से 7 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह के नाम 98 T20I में 6.52 की शानदार इकोनॉमी से 124 विकेट दर्ज हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह, विपराज निगम, वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई।